भाजपा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,डाक्टर विकास अग्रवाल, विधायक ने किया ध्वजारोहण, दी सलामी

हापुड़ । भाजपा ने अतरपुरा चौपला स्थित पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डाक्टर विकास अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी।

  इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डाक्टर विकास अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हमें हजारों कुर्बानियां के बाद आजादी मिली है,जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए। सभी को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राजीव अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष डाक्टर पायल गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे,पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, दक्षिण नगराध्यक्ष महिला मोर्चा राखी शर्मा,जिला महामंत्री पुनीत गोयल,मोहन सिंह, नगराध्यक्ष विनीत दीवान,जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ,पवन गर्ग,कपिल एस एम ,मनोज कर्णवाल, श्यामेन्द्र त्यागी , योगेन्द्र पंडित आदि मौजूद थे।

Exit mobile version