M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बोर्ड की लापरवाही से जिला  टॉपर हुआ सम्मान से वंचित, स्क्रूटनी में 45 अंक बढे, कालेज मैनेजर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन , जिला टॉपर का सम्मान देने की मांग

बोर्ड की लापरवाही से जिला  टॉपर हुआ सम्मान से वंचित, स्क्रूटनी में 45 अंक बढे, कालेज मैनेजर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
 हापुड़:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक देने में हुई लापरवाही के कारण जनपद का एक मेधावी छात्र सम्मान से वंचित रह गया। एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ के छात्र प्रियांशु स्क्रूटनी के बाद जनपद का इंटर टॉपर बना है, लेकिन सम्मान समारोह तक उसका संशोधित परिणाम नहीं आ सका।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी व एस एस वी इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु  वर्ष 2024 में हाईस्कूल में भी जनपद टॉपर रहा था। इंटर 2026 का परिणाम आने पर रसायन विज्ञान में उसे 53 अंक मिले थे। इस कारण वह मेरिट में स्थान नहीं बना सका। संदेह होने पर छात्र ने उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया।
स्क्रूटनी के बाद रसायन में उसके 45 अंक बढ़कर 98 हो गए। कुल अंक भी 420 से बढ़कर 465 हो गए। इसके बाद वह जनपद में प्रथम स्थान पर आया।
सबसे बड़ी बात यह रही कि स्क्रूटनी का परिणाम एक जून को हुए जनपद स्तरीय सम्मान समारोह से पहले नहीं आया। इस वजह से प्रियांशु को मिलने वाला सम्मान और पुरस्कार नहीं मिल सका। इस दौरान छात्र मानसिक तनाव से भी गुजरा।
इस मामले में मंगलवार को एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने डीएम कविता मीना को दिए ज्ञापन में कहा कि अंक देने में हुई त्रुटि और स्क्रूटनी में देरी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई, छात्र को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने और भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। मैनेजर  ने कहा कि अब मेरिट में दसवें स्थान पर आए छात्र से पुरस्कार और धनराशि वापस लेकर उसे प्रियांशु को दी जाए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page