बिजली का खंभा गिराने से बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे बच्चे

हापुड़।
हापुड़ के । मौहल्ला राजीव विहार में अचानक बिजली का खंभा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से वहां खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए है। मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग से तुरंत बिजली का खंभा बदलने की मांग की है।
नामित सभासद महेश तोमर ने बताया कि दो र शाम शाम को उनके घर के बाहर स्थित बिजली का खंभा अचानक जमीन पर गिर गया। जिससे लाइन में भी फाल्ट हो गया। गनीमत यह रही कि खंभे की चपेट में कोई नहीं आया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय खंभे के पास ही बच्चें खेल रहे थे। लेकिन बच्चे बाल-बाल बच गए।
महेश ने बताया कि मोहल्ले में कई बिजली के खंभे काफी पुराने हो चुके है। जो क्षतिग्रस्त है। उनके के गिरने का हर समय डर बना रहता है। इस बारे में उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन व एसडीओ को सूचना दे दी है। वहीं एक्सईएन ने बताया कि गिर खंभे हटाकर नया खंभा लगवाने के लिए एसडीओ को निर्देशित कर दिया है।











