बिजली कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल , जांच के आदेश

हापुड़ ।
हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में बिजली बिल की समस्या के समाधान के नाम पर एक बिजली कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड स्थित बिजली उपकेंद्र पर तैनात टीजी-2 कर्मचारी सुरेश सिंह ने गांव असौड़ा में बिजली चोरी करने वालों का वीडियो बनाया था। आरोप है कि इसके बाद संबंधित व्यक्ति से कार्रवाई न करने के एवज में 4 हजार रुपये की रिश्वत ली गई।
वीडियो में कथित तौर पर कर्मचारी को पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।वहीं, टीजी-2 कर्मचारी सुरेश सिंह ने अपने ऊपर लगेआरोपों को निराधार बताया है।











