गर्भवती महिला के पेट में बच्चें की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा,धरने पर बैठे

गर्भवती महिला के पेट में बच्चें की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा,धरने पर बैठे
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
गढ़ रोड़ स्थित एक नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप अस्पताल में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। परिजनों ने अस्पताल व चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ को पत्र सौंपा।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी रोहित की पत्नी गर्भवती थी, जिनका इलाज गढ़ रोड़ के कविनगर स्थित उषा नर्सिग होम की चिकित्सक डॉ उषा सिंह से चल रहा था।
पीड़ित रोहित ने बताया कि सोमवार शाम तबीयत खराब होने पर वह फिर से अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां दूसरे अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड करवाया गया था, जिसमें आठ माह के बच्चें को मृत घोषित किया गया, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन, किसान नेताओं ने जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।











