प्रभात फेरी और गिरिराज उत्सव के साथ गूंजे जगन्नाथ भजन,भक्तिमय हुआ हापुड़, दिव्यदास के भजनों पर नाचे भक्त

प्रभात फेरी और गिरिराज उत्सव के साथ गूंजे जगन्नाथ भजन,भक्तिमय हुआ हापुड़, दिव्यदास के भजनों पर नाचे भक्त

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को हापुड़ में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई और शाम को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गिरिराज उत्सव मनाया गया।
प्रभात फेरी सुबह 5 बजे श्री मंशा देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड से शुरू हुई। यह फेरी गोपीपुरा, सनातन धर्म, कोठी गेट, कसेरठ बाजार और माता मोहल्ला होते हुए डिलाइट टेंट वाली गली में विवेक गर्ग एडवोकेट के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई।
“जगन्नाथ, चकानयन, नीलांचल वाले, तू ना सम्हाले तो हमें कौन सम्हाले” और “सांवरिया का डोला आयो री, मीराबाई ज्होवे बाट” जैसे भजनों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर भक्तों ने जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया।
शाम को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गिरिराज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हिसार से पधारे श्री दिव्यदास ने भगवान जगन्नाथ और गिरिराज जी की लीलाओं का वर्णन किया। उनके मधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम, रतनलाल, प्रमोद गर्ग, विवेक गर्ग एडवोकेट, दिनेश चीनू, वैभव जीतू, सुशील कृष्ण, करण, बृजेश, अजय, वंश, गौरव, नवीन, संजय, राकेश, विनय, शिवम्, राजीव, भूषण, नरेंद्र, कालू, सौरभ सर्राफ सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।











