पेड़ पर चढ़ा 15 फीट लंबे अजगर , वन विभाग ने किया रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

पेड़ पर चढ़ा 15 फीट लंबे अजगर , वन विभाग ने किया रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना देहात क्षेत्र के गांव में रविवार को 15 फीट लंबा अजगर सड़क किनारे पेड़ पर चढ़ गया। विशाल अजगर को देखकर लोगों के होश उड़ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव धनौरा में रविवार सुबह एक 15 फीट लंबा अजगर पेड़ पर चढ़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों के अजगर को देख होश उड़ गए और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए थे।
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।











