M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पेंट फैक्ट्री में भूसे में लगी भीषण आग,आधा दर्जन फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

पेंट फैक्ट्री में भूसे में लगी भीषण आग,आधा दर्जन फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

एसोसिएशन उपकोषाध्यक्ष प्रमोद की फैक्ट्री में पीछे रखे भूसे व पेट ड्रमों में लगी आग, दीवारों तक पहुंचीं लपटें; केमिकल सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

मेरठ रोड़ स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में आधी रात को एक पेंट व केमिकल फैक्ट्री में भूसे में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सका। सूचना पर मेरठ से दो और हापुड़ से दो, कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।

जानकारी के अनुसार मेरठ रोड़ स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एसोसिएशन के उपकोषाध्यक्ष प्रमोद पेंट वालों की है। फैक्ट्री के पीछे रखे भूसे और पेट के ड्रमों में देर रात किसी कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल हो गई। लपटें दीवारों तक पहुंच गईं। गनीमत रही कि केमिकल वाले हिस्से तक आग नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया।



आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग का तांडव इतना भयानक था कि पड़ोस की फैक्ट्रियों के कर्मियों में भी दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। केमिकल सुरक्षित बच गया, वरना हालात और भयावह हो सकते थे। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page