News
पीडब्ल्यूडी के साइन बोर्ड पर लगी पीएम मोदी, सीएम योगी की तस्वीरों पर सफेदी, वीडियो वायरल , पुलिस जांच में जुटी

पीडब्ल्यूडी के साइन बोर्ड पर लगी पीएम मोदी, सीएम योगी की तस्वीरों पर सफेदी, वीडियो वायरल , पुलिस जांच में जुटी
हापुड़:
थाना हापुड़ क्षेत्र के किठौर रोड़ पर पीडब्ल्यूडी के साइन बोर्ड पर लगी पीएम मोदी, सीएम योगी की तस्वीरों पर शरारती तत्वों ने सफेदी पोत दी। जिसका वीडियो मीडिया पर वायरल हो रहा है । घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के किठौर रोड पर लगे एक होल्डिंग पोल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम की तस्वीरों पर अज्ञात लोगों ने सफेदी पोत दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। लोगों के अनुसार यह घटना देर रात की है। सुबह राहगीरों ने जब होल्डिंग पर सफेदी देखी तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।











