ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद की जिला जेल व पुलिस लाईन का जल्द होगा निर्माण

हापुड़। जिला जेल और पुलिस लाइन के निर्माण का इंतजार खत्म होने जा रहा है। अकड़ौली में जिला जेल और बाबूगढ़ के सादुल्लपुर में पुलिस लाइन का निर्माण इसी माह शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग मेरठ द्वारा निर्माण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले 18 माह में दोनों का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन का निर्माण करीब 236 करोड़ में किया जाना प्रस्तावित है। शासन द्वारा इसके लिए करीब
96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। लेकिन नक्शे को लेकर इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। करीब 16.42
हेक्टेयर भूमि को इसके लिए चिन्हित किया गया था।

फिलहाल हापुड़ की पुलिस लाइन
अस्थाई तौर पर मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर पुलिस लाइन संचालित है।

पुलिस अधिकारियों ने यहां जो नक्शा तैयार किया है, उसमें पुलिस लाइन का भवन आधुनिक होगा और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाया
जाएगा। भवन में लिफ्ट भी लगाने के साथ आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए अस्पताल, मॉर्डन स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राउंड, लाइब्रेरी, खेल मैदान समेत अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page