नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक से स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने सीज की बाइक

नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक से स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने सीज की बाइक
हापुड (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक से स्टंट करते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर बाईक सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक की बाईक से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सद्दीकपुरा निवासी समीर पहले सामान्य तरीके से बाइक चलाता दिखाई देता है। इसके बाद वह अचानक बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर पिछले पहिए के सहारे खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सीज कर दी गई है। युवक को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











