नेशनल हाईवे- 9 पर उल्टा बैठाकर बाईक पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, 23 हजार रुपए का कटा चालान

नेशनल हाईवे- 9 पर उल्टा बैठाकर बाईक पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों का वीडियो वायरल, 23 हजार रुपए का कटा चालान
हापुड़ । जिलें के नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक से खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए युवकों द्वारा रील बनाई जा रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बाइक का 23 हजार रुपये का चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार एनएच 9 पर कुछ युवक बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल
मीडिया पर डाल दिया।
ट्रेफिक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस ने तुरंत इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर बाइक और उसके चालक की पहचान की और बाइक का 23 हजार रुपये का चालान कर दिया।











