दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होगी हापुड़ में 17 से 23 मई तक भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होगी हापुड़ में 17 से 23 मई तक भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ
हापुड़।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, गाजियाबाद शाखा की ओर से श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार 15 मई को संस्थान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
यह पावन कथा संस्थान के संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में साध्वी हेमा भारती और साध्वी श्वेता भारती ने बताया कि कथा का मूल आधार ब्रह्मज्ञान है। पूर्ण गुरु से प्राप्त ब्रह्मज्ञान व्यक्ति के अंतर्मन को जागृत करने के साथ समाज निर्माण की सुदृढ़ नींव भी स्थापित करता है।
कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अर्जुन नगर के सामने वाले ग्राउंड, कांति प्रसाद धर्मशाला के पास, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में होगी। कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर जी सुप्रसिद्ध संगीतज्ञों के साथ कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के ब्रह्मज्ञानी शिष्य एवं शिष्याएं भी शामिल होंगे।
कथा से एक दिन पूर्व 16 मई शनिवार सुबह 9 बजे गोपाल वाटिका, फ्री गंज रोड से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तक पहुंचेगी।
यह कथा संस्थान के नशा उन्मूलन कार्यक्रम “बोध” को समर्पित है। इसका उद्देश्य समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करना और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना है।
आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।











