M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं बना भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए की शिकायत

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक भाजपा नेता ने जनपद के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि एक साल पूर्व उपमुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी उनका शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने सरकार व संगठन में की हैं।

भाजपा के सुशासन और राज्य शासकीय समन्वय विभाग के जिला संयोजक सहदेव शर्मा शास्त्री ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की समर्पण भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु एक नए शस्त्र लाइसेंस का आवेदन किया था, जिसकी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होकर जिलाधिकारी कार्यालय में जमा हैं। लेकिन उसके बाद भी शस्त्र लाइसेंस नहीं बना।

इसके बाद उन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक गुहार लगाई। इतना ही नहीं, उन्होंने एक वर्ष पूर्व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी मिलकर गुहार लगाई थी। जहां उन्होंने डीएम को निर्देश देते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए कहा। लेकिन लाइसेंस जारी नहीं हुआ। जिसके बाद उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार संगठन से बनती है। लेकिन सरकार में कार्यकर्ता के जायज काम भी नहीं हो रहे। अफसर मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि राष्ट्रीय स्तर के पार्टी संगठन अफसरों को इन मामलों में जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, जिससे कार्यकर्ता का काम न रुके।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page