M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी ना होने पर दिया तीन तलाक

हापुड़ ।

दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उत्पीड़न कर दिया। पति ने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी सहवीजा ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उसका विवाह 6 अगस्त 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज के ग्राम मखदूमनगर उर्फ मीठापुर, थाना गुलावठी, जनपद बुलंदशहर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजन ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन विवाह के बाद से पति, सास, नंद तथा देवर द्वारा अतिरिक्त दहेज में एक कार एवं 10 लाख रुपये नगद की मांग करने लगे।
मांग पूरी होने पर उसका लगातार मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करते रहे और मारपीट की गई। परिवार एवं समाज के लोगों द्वारा समझौता एवं समझाने का प्रयास किया गया, आरोपियों की कुछ जमीन प्राधिकरण द्वारा लेने से बहुत रुपया इन लोगों के पास आ गया है।

आरोपियों ने धमकी की कि वह उसका पति का निकाह किसी अमीर परिवार की लड़की से करेंगे। उसका एक वर्ष का पुत्र है। 27 मई की देरशाम आरोपियों एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज कर बेरहमी से मारपीट कर दी घायल कर दिया।

पति ने उसे तीन बार तलाक़ कहकर तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने अपने भाई को सूचना दी। सूचना पर भाई मौके पर पहुंचा और उसे मायके ले आए। हाफिजपुर से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि बुलंदशहर पुलिस से शिकायत की। जाए।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page