घर से लाखों रुपए के जेवरात चोरी, पति ने पत्नी पर लगाया चोरी का आरोप

घर से लाखों रुपए के जेवरात चोरी, पति ने पत्नी पर लगाया चोरी का आरोप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्लें निवासी के घर में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए। पति ने पत्नी पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड के मोहल्ला आनंदलोक कालोनी निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि उनकी शादी दो दिसंबर 2021 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उनकी पत्नी ने उनके माता पिता का अनादर करना शुरू कर दिया। 15 फरवरी 2025 को पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया और वह 10 दिन बाद ही बच्ची को छोड़कर मायके चली गई।
करीब 10 महीने बाद कुछ लोगों की मौजूदगी में गलती मानकर वह वापस लौटी, लेकिन पत्नी का व्यवहार माता पिता के प्रति नहीं बदला।
शनिवार को पत्नी ने उनके घर में रखे सारे आभूषण चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











