लव-मैरिज करने के विरोध में परिजनों पर सुसरालियों को पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

लव-मैरिज करने के विरोध में परिजनों पर सुसरालियों को पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़ । लव मैरिज करने से क्षुब्ध परिजनों ने थाना देहात क्षेत्र के एक गांव स्थित पुत्री की ससुराल में पहुंचे। परिजनों ने विवाहिता को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध पर विवाहिता को सास को बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के मतीन ने बताया कि 30 अप्रैल को उसने जिला मेरठ के थाना व कस्बा किठौर क्षेत्र की नुरिन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में रह रहा है। उसकी पत्नी ढाई माह की गर्भवती है। 17 जुलाई को पीड़ित किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी के पिता रिफाकत, चाचा फिरासत, नजाकत व भाई रिहान पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोपितों ने जबरन गर्भवती होने के बावजूद 13 जुलाई को मारपीट कर उसे गांव लाखन के पास छोड़ दिया गया।
सीओ अनीता
उसकी पत्नी को साथ ले जाने का प्रयास किया। पत्नी व माता ने आरोपियों को विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपितों ने गाली-गलौज कर पीड़ित की माता को बेरहमी से पीटा। विवाद होता देखकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।
घर पहुंचने पर माता ने उसे घटना की जानकारी दी। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।












