तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के पीएम मोदी बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, लड्डू बांटकर की आतिशबाजी

हापुड़। तीसरी बार लोकप्रिय प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी  के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के युवा साथी अनिल कुमार वर्मा जी ने आज अपने वार्ड 30 में भारत मेडिकल स्टोर पर जनता में लडडू वितरण कर खुशी मनाई।
अनिल कुमार ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपना एक अलग स्थान बनाया है सारे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा सुरेश चंद गर्ग विकास गर्ग सुशील जिंदल राजकुमार वर्मा विशेष शर्मा सुखमाल जैन आदेश शर्मा प्रदीप जैन कैलाश वर्मा हर्षित गर्ग अरूण गोयल गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version