M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

बंदरों के आतंक से परेशान हापुड़ वाले : नगर पालिका ने किए हाथ खड़े, अब तक 20 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना

Hapur News : पिलखुआ नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी इन दिनों काफी परेशान हैं। बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को बंदरों के काटने की रोज घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पैदल रास्तों पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है। वहीं नगर पालिका ने भी बंदरों से निजात दिलाने में हाथ खडे़ कर दिए हैं।

बंदरो के झुंड को देख दहशत में नगरवासी
पिलखुवा क्षेत्र के अन्तर्गत 25 वार्ड आते हैं। इन सभी वार्डो में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों की है। वहीं नगर से नेशनल हाइवे-9 को जोड़ने वाले पुल पर हर समय बंदर डेरा जमाए रहते हैं। पुल पर आवाजाही करने वाले लोगों के सामान पर यह झपट जाते हैं। कई बार सामान छीनने के लिए यह लोगों को काटने से भी गुरेज नहीं करते। पैदल रास्तों पर बंदरों के झुंड देखकर लोग अकेले जाने से भी कतराने लगे हैं।

इन मोहल्लों में रहता है बंदरों का आतंक
पिछले तीन दिनों में बंदरों के झुंड ने छत पर खेल रही तीन मासूम बच्चियों पर हमला बोलकर उन्हें काट लिया था। तीन दिन में 69 लोग सरकारी अस्पताल जाकर एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवा चुके है। बंदरो के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।शहरवासियों ने नगरपालिका के अधिकारियों से बंदरो के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नही होगा,जहाँ बंदरो ने आंतक नहीं बरपाया होगा। लेकिन सबसे अधिक रजनी विहार,सर्वोदय नगर,किशनगंज, मोहल्ला पूरा गढ़ी, मठमलियान,शिवाजी नगर,जवाहर बाजार,में बंदरों का आतंक सबसे ज्यादा रहता है।

पालिकाध्यक्ष ने बंदरों को पकड़ने का दिया आश्वासन
पिलखुआ नगरपालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि शहर में बंदरों के आतंक से नगरवासियों की शिकायत का जल्द निस्तारण किया जाएगा। अगली बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास कर टेंडर जारी कर बंदरो को पकड़ने के लिए पारित किया जायेगा।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page