टैक्स बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष पद पर रितेश व सचिव पद पर संजीव त्यागी निर्विरोध हुए निर्वाचित

टैक्स बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष पद पर रितेश व सचिव पद पर संजीव त्यागी निर्विरोध हुए निर्वाचित
हापुड़।
हापुड़ में टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (2026-2027) का गठन किया गया है। बुधवार को रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में हुए चुनाव में रितेश कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव अधिकारियों महेश चंद और गौरव गर्ग ने बताया कि अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
संजीव त्यागी को सचिव, रूपक शर्मा को उपाध्यक्ष और जितेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राहुल कुमार, अर्जुन त्यागी और रजत कृष्ण गर्ग सहसचिव बनाए गए हैं।
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनीष कुमार रॉय, हर्ष शर्मा, अमित गर्ग, मुनेंद्र कुमार और राहुल सैनी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।











