टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पड़ी लूट का मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइकसवार चारों बदमाश, पुलिस की पकड़ से दूर , व्यापारियों में आक्रोश

टिम्बर कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पड़ी लूट का मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइकसवार चारों बदमाश, पुलिस की पकड़ से दूर , व्यापारियों में आक्रोश
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के सामने स्थित प्रमुख उघोगपति व समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पर हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में बदमाशों का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बाईक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गौशाला व श्रीचंडी मंदिर के पूर्व प्रधान व उघोगपति नरेन्द्र अग्रवाल (लालू जी) का गढ़ रोड़ पर सरकारी अस्पताल के सामने घर और आफिस है। देर रात उनका पोता सिद्धात घर लौटा था, तभी चार बदमाश पीछे पीछे घर में घुस आए और परिवार के सदस्य नरेन्द्र अग्रवाल, उनकी पत्नी, पोते व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटकर शुरू कर दी। दो घंटे तक बदमाशों ने घर में रखा सारा सामान खंगाला और घर से करोड़ों रुपए के जेवरात, नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाश कैद हो गए थे। सबसे पहले एक बदमाश बिना नंबर की बाईक से उनके घर के सामने अस्पताल के पास पहुंचा और बाईक खड़ी करके पैदल ही चला गया और अपने अन्य साथियों का इंतजार करने लगा। इसके बाद दो बदमाश पैदल ही आगे जाकर खड़े हो गए और बाईक आने पर तीनों बाईक पर सेंककर फरार हो गए तथा उनका चौथा साथी टिम्बर कारोबारी के घर से बाईक लूटकर फरार हो गया। अभी तक घटना का खुलासा ना होने पर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। हांलांकि पुलिस जल्द ही केस खोलने का दावा कर रही है।











