M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा का हापुड़ में शुभारंभ हुआ

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की नई शाखा का हापुड़ में शुभारंभ हुआ

हापुड़। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की नवीन शाखा का हापुड़ के आनंद बिहार कालोनी में शुभारंभ हो गया। स्कूल की शाखा का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन जे. के. गौड़ ने किया। प्रबंधन एवं स्टॉफ द्वारा हवन किया गया व चंदन का तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्कूल ग्रुप के चेयरमैन जे. के. गौड़ ने कहा कि जेकेजी एजुकेशनल सोसाइटी, मयूर विहार, न्यू दिल्ली द्वारा गाजियाबाद में संचालित 4 विद्यालयों ने गुणवत्ता व संस्कार युक्त शिक्षा देकर हजारों छात्र-छात्राओं के करियर को शिखर पर पहुंचाया और उनके सपनों को पूरा किया। विद्यालयों ने 54 वर्षों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिनमें सीबीएसई बोर्ड में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा विद्यार्थियों द्वारा अधिकतम 99.8 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करना शामिल है। जिनसे गाजियाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश का गौरव भी देश भर में बढा। उत्कृष्टता की इस कडी में आज से हापुड़ का नाम भी शामिल हो गया है।

उन्होंने बताया कि जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम के कक्षा 10 के छात्र योगित जैन ने सीबीएसई कक्षा 10 के बुधवार को घोषित रिजल्ट में 500 में 499 यानि 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया और स्कूल के साथ गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश का देश भर में नाम रोशन किया। यहां कें विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों के बल पर आईआईटी समेत देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की और आज वे विभिन्न क्षेत्रों में बडे-बडे पदों पर कार्यरत होकर अपने स्कूल, जनपद, उत्तर प्रदेश व देश का गौरव बढा रहे हैं और देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ यहां के विद्यार्थियों टेबल टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तथा हॉकी एवं बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। जे. के. गौड़ ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हापुड़ एवं पिलखुवा से सैकड़ों छात्र-छात्राएँ वर्तमान में गाजियाबाद की शाखाओं में अध्ययनरत हैं। हापुड़ में जेकेजी की शाखा प्रारंभ होने से हापुड़ एवं पिलखुवा के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही जो विद्यार्थी वर्तमान में गाजियाबाद में अध्ययनरत हैं, वे भी आगामी सत्र से इस शाखा में स्थानांतरित हो सकेंगे। वर्तमान सत्र में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं। आगामी सत्र में सीबीएसई की आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण होने के उपरांत कक्षा 12 तक की कक्षाएँ भी संचालित की जाएँगी और गाजियाबाद के विद्यालयों की तरह ही जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल हापुड भी शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करते हुए हापुड जनपद को देश-विदेश में अलग पहचान दिलाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page