जागेश्वर धाम दर्शन करनें जा रहे बुलेट सवार दो सगे भाईयों की हुई मौत,बोलेरो कार ने मारी टक्कर
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-08-09-30-10-58_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E27454449327460735190-300x187.webp?resize=300%2C187&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-36-19-76_7352322957d4404136654ef4adb645047E22923509093725379746-300x300.webp?resize=300%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-23-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24130103913400574550-300x155.webp?resize=300%2C155&ssl=1)
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाईपास पर हरियाणा से जागेश्वर धाम दर्शन करनें जा रहे बुलेट को बुलेरों कार ने टक्कर मार दी। जिससे बुलेट सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाबूगढ़ के नये बाईपास पर एक बुलेरों कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईकसवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच शवों को पीएम को भेज परिजनों को सूचना दी।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मृतक हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विकास श्रीवास्तव व विशाल श्रीवास्तव है जो देर रात बुलेट बाइक से जागेश्वर धाम में दर्शन करनें के लिए जा रहे थे। बाईपास पर बोलेरो कार से बुलेट की टक्कर में दोनों भाईयों की मौत है गई।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-20-37_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25192915782341552198-471x1024.webp?resize=471%2C1024&ssl=1)