जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली हापुड़ की बेटी नूपुर शर्मा ने अमेरिका में किया देश का नाम रोशन
![जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली हापुड़ की बेटी नूपुर शर्मा ने अमेरिका में किया देश का नाम रोशन](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-01-at-13.33.39-jpeg.webp?fit=2048%2C1536&ssl=1)
हापुड़। मेरठ रोड आवास विकास संजय विहार निवासी अशोक शर्मा बंदूक वाले की पुत्री नुपुर शर्मा और दामाद अभिषेक शर्मा ने अमेरिका में जन सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर देश का नाम रोशन किया है।
अमेरिका के प्रतिष्ठित चैनलों पर भी दोनों की जोड़ी खूब सुर्खियां बटौर रही है। अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री नुपुर शर्मा बीते कई सालों से अमेरिका में रहकर समाज सेवा से जुड़े कार्य कर रही है। साथ ही फैशन डिजाइनिंग में उनकी काबिलियत अमेरिकियों के सिर चढ़कर बोल रही है।
इसके साथ ही अमेरिका में वह रेडियो जोकी का कार्य भी करती है। हाल ही में समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जोड़ों को अमेरिका के ह्यूजटन में एक मंच पर आमंत्रित किया गया था। इसमें नूपुर के साथ उनके पति अभिषेक शर्मा जो अमेरिका की एक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं।
दोनों एक प्रतिष्ठित चैनल पर समाज सेवा के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस उपलब्धि पर नूपुर और अभिषेक को हापुड़ से बहुत से लोगों ने बधाई दी।
4 Comments