M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन, शिक्षकों को किया सम्मानित

हापुड़ ।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़ में जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता को बढ़ाना, उनको उत्साहित करना, प्रेरित करना, प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों द्वारा शिक्षण प्रक्रिया में प्रयुक्त किए जाने वाले क्राफ्ट आधारित टी०एल०एम० का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता परिचित कराना है।

डायट परिसर में ही शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के प्राथमिक स्तर के 19 और माध्यमिक स्तर के 12 शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर , धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, सीडीओ हिमांशु गौतम एवं डायट प्राचार्य जितेन्द्र मलिक द्वारा जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन माँ शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक /शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं और सभी शिक्षकों को विद्यालयों में शिक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गयी। माननीय विधायक धर्मेश तोमर अपने सम्बोधन में कहा ” प्रत्येक बच्चा देश के भविष्य की आधारशिला है।” पर उपस्थित शिक्षकों का ध्यान आकृष्ट किया। इस कारण ही शिक्षक हमेशा सम्मान के अधिकारी होते हैं। शिक्षकों को आत्ममंथन की आवश्यकता है। छात्रों को सभी प्रकार के भेदभाव से मुक्त रखना चाहिए और शिक्षक भी अपना व्यवहार भेदभाव मुक्त रखें।



विधायक महोदय द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक / शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं और सभी शिक्षकों को विद्यालयों में शिक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गयी।



मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अतिरिक्त क्रियात्मकता, सृजनात्मकता पर विशेष ध्यान देनी की बात कही और छात्रों को पाठ रटने अर्थात् रटन-विद्या से अलग फ्री थिंकिंग पर अधिक बल दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।



कला क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में जनपद हापुड़ और गाजियाबाद के प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने द्वारा निर्मित नवाचरों का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक / गुणात्मक परिवर्तन यथा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, कक्षा शिक्षण में लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति / छात्र नामांकन / उपस्थिति में वृद्धि, शिक्षण में आई0सी0टी0 का प्रयोग, सामुदायिक सहभागिता,



पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक क्राफ्ट (टी०एल०एम०) जिनका प्रयोग शिक्षक द्वारा विद्यालय / शिक्षण संस्थान में उपलब्ध संसाधनों के दृष्टिगत व्यावहारिक एवं अल्प / शून्य निवेश में करते हैं। उक्त आयोजन में प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर, माध्यमिक स्तर के शिक्षा एवं शिक्षक प्रशिक्षक प्रतिभागी रहे।



इस अवसर पर अवसर पर डायट परिवार से प्राचार्य , उप प्राचार्य तथा समस्त वरिष्ट प्रवक्ता और प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page