HapurNewsUttar Pradesh
तेज रफ्तार कार ने साईकिल में मारी टक्कर, मौत

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के पास साइकिल से सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें गांव सादिकपुर निवासी महेंद्र (58) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव सादिकपुर निवासी महेंद्र साइकिल पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। सादिकपुर कट के पास सड़क पार करते समय बुलंदशहर की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












