M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ के युवा उद्यमी शांतनु सिंघल आईआईए के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, उद्यमियों ने भी बंधाई

हापुड़ /लखनऊ इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल की अध्यक्षता में 316वीं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (CEC) की बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न डिवीजनों के चेयरमैन एवं सचिवों, निर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, परमानेंट इनवाइटीज़, सब्जेक्ट कमेटी चेयरमैन तथा स्पेशल इनवाइटीज़ के रूप में चयनित नामों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर धीरखेड़ा, हापुड़ चैप्टर के युवा उद्योगपति एवं सक्रिय सदस्य शांतनु सिंघल को सत्र 2026-27 के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (CEC) का सदस्य मनोनीत किया गया। उनके चयन से हापुड़ जनपद के उद्योग जगत में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

बैठक के दौरान सत्र 2025-26 में विभिन्न चैप्टर्स द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें उद्योगों एवं सदस्यों की समस्याओं के निराकरण, नियमित मंथन बैठकों के आयोजन, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, एमएसएमई इकाइयों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा एवं मूल्यांकन किया गया। बैठक में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने भी हापुड़ चैप्टर द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं समस्याओं को रखा और उन पर समीक्षा की गई।

साथ ही आगामी सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से श्री दिनेश गोयल को पुनः आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बैठक में आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री विजय शंकर शर्मा तथा सीईसी इनवाइटी श्री राजेंद्र गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्री शांतनु सिंघल को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, ऊर्जा एवं समर्पण से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page