जनता दल के पूर्व नगराध्यक्ष डॉ.कर्ण सिंह आर्य का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
समाजसेवी व जनता दल के पूर्व नगराध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह आर्य का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीति व समाजिक लोगों ने शोक व्यक्त किया ।उनका अंतिम संस्कार कल सुबह नौ बजें शुक्रवार को चौराखी पर किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ पर डॉ. कर्ण सिह आर्य का हास्पिटल हैं। राजनीति व समाजसेवा में सक्रिय रहनें वालें डॉ. कर्ण सिंह आर्य लम्बें समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उनका निधन हो गया। श्री शिक्षा प्रसार समिति एसएसवी कालेज के आजीवन सदस्य रहे डॉ. आर्य के निधन पर समाजसेवियों,गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।
उनके पुत्र डॉ. नंद किशोर सिंह,नीरज सिंह व सुभाष आर्य ने बताया कि उनकी शवयात्रा शुक्रवार सुबह नौ बजे चौराखी पर जायेगी,जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Exit mobile version