News
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने घर में घुसकर युवती को जबरन पिलाया तेजाब, एफआईआर दर्ज , पीड़िता की हालत गंभीर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने घर में घुसकर युवती को जबरन पिलाया तेजाब, एफआईआर दर्ज , पीड़िता की हालत गंभीर
, हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने मनचलों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव गोंदी निवासी पीड़िता के भाई राशिद ने बताया कि गांव निवासी कादिर व नाजिम उसकी बहन का डेरी पर आते-जाते समय पीछा करते थे और छेड़छाड़ करते थे। इस बात की शिकायत उसने सालिम से की थी। शिकायत से नाराज होकर चारों आरोपी सोमवार को उसके घर में घुस आए, पत्नी से गाली-गलौज की और छत पर जाकर बहन को तेजाब पिला दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 29 जून को शाम सूचना मिली कि उसकी बहन आयशा ने तेजाब पी लिया है। घर पहुंचने पर बहन ने बताया कि कादिर और नाजिम ने पीछे से आकर उसे जबरन तेजाब पिला दिया। इस दौरान अब्दुल्ला और सालिम भी साथ थे। थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि मामले में आरोपी कादिर, नाजिम , अब्दुल्ला तथा सालिम निवासी गोंदी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











