गंगा तट पर शराब पीते हुए पशुओं की दौड़ कराने को लेकर पुलिस को चुनौती देने वाले दो युवक गिरफ्तार

गंगा तट पर शराब पीते हुए पशुओं की दौड़ कराने को लेकर पुलिस को चुनौती देने वाले दो युवक गिरफ्तार
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वालें कार्तिक पूर्णिमा मेले में पशु दौड़ रोकने के लिए इस बार पुलिस सख्ती बरत रही है। बुधवार को पशुओं की दौड़ कराने की चुनौती देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
सीओ स्तुति सिंह ने दो युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें युवक शर्त लगाकर मेले में पशु दौड़ कराने की बात कहते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे थे। वायरल वीडियो की जांच कराई गई। इसमें अरविंद और प्रिंस उर्फ सोनू निवासी छायसा थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर के नाम
प्रकाश में आए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि बुधवार की शाम दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












