M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चाय पे चर्चा व पौधारोपण कार्यक्रम में सचिन जिंदल सर्राफ के आवास पर पहुंचे सदर विधायक, किया पौधारोपण, लोगों से मिलकर सुनी समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

चाय पे चर्चा व पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक, किया पौधारोपण, लोगों से मिलकर सुनी समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। नगर की पॉश कालोनी
राजेंद्र नगर की अमरदीप कॉलोनी में पौधारोपण व ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती रविवार को व्यापारी सचिन जिंदल के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर कालोनीवासियों व व्यापारियों से चर्चा की और शहर के चहुंमुखी विकास का वादा किया।सदर विधायक ने जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने कॉलोनी में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

*पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश*
विधायक विजयपाल आढ़ती ने अमरदीप कॉलोनी जन कल्याण समिति परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है। हम सभी को अपने जीवन में कम से कम पांच पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।



समिति के महामंत्री सचिन जिंदल सर्राफ ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



*व्यापारियों ने बताई क्षेत्र की समस्याएं*



शिष्टाचार भेंट के दौरान जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विधायक को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में राजेंद्र नगर और अमरदीप कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई दिक्कतें हैं। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी रखी।



*विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन*
व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद सदर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर जलभराव और साफ सफाई की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि स्ट्रीट लाइट और पुलिस गश्त को लेकर भी वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। व्यापारियों के सहयोग से क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी बनाया जाएगा।



*ये लोग रहे मौजूद*
इस अवसर पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, जन कल्याण समिति के अध्यक्ष तरुण बाटला , महामंत्री सचिन जिंदल सर्राफ , व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग
सुशील वर्मा, अशोक सोढ़ी ,
विजय वर्मा, राजेश गुप्ता,
अक्षय गोयल , राजेश कंसल,
अशोक अरोड़ा , पुनीत जिंदल,
नवीन आनंद ,रवीन्द्र ढींगरा,
सुशील शास्त्री सभासद ,मोंटी बत्रा, बॉबी ग्रोवर सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी बंधु मौजूद रहे। सभी ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page