News
चलती कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक चलती शिफ्ट कार में आग लग गई। जिससे कार सवार युवक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाडी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम टाटा इंडिगो कार गाज़ियाबाद से हापुड़ की ओर आ रही थी। जैसे ही कार पिलखुवा के डहूरी पैट्रोल पंप के पास पहुंची। तो कार में अचानक धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलते देख नोएडा निवासी शिवम् ने कार से कूदकर जान बचाई। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।











