सीएम सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने को 400 जोड़ों ने किया आवेदन,शासन ने भेजी एक करोड़ 27 लाख की धनराशि

सीएम सामूहिक विवाह योजना का लाभ उठाने को 400 जोड़ों ने किया आवेदन,शासन ने भेजी एक करोड़ 27 लाख की धनराशि
हापुड़।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 254 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन ने जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए एक करोड़ 27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार एक जोड़ें पर अब एक लाख की धनराशि खर्च की जायेगी। जिसमें 60 हजार रुपये वधू के खाते में जायेंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सभी वर्गों के 254 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। विवाह संपन्न कराने के लिए शासन से एक करोड़ 27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। शेष धनराशि भी शीघ्र प्राप्त हो जायेगी।
विवाह बंधन में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की धनराशि खर्च होगी। जिसमें 60 हजार लडक़ी के खाते में,25 हजार का सामान व 15 हजार रुपये खान पान पर खर्च होंगे। कार्यक्रम में लडक़ी व लडक़े पक्ष से पांच-पांच लोग शामिल होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए प्रदेश सरकार ने जनपद को 254 जोड़ों को विवाह कराने का लक्ष्य दिया है। एक जोड़े का विवाह संपन्न कराने के लिए एक लाख की धनराशि खर्च होगी। विवाह संपन्न कराने के लिए शासन से एक करोड़ 27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। योजना का लाभ उठाने के लिए जिले से अभी तक 400 जोड़ों ने आवेदन किया है। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक ब्लाक,शहरी क्षेत्र,नगर पंचायत स्तर पर जोड़े आन लाइन विभाग की वेबसाइट पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। वित्तीय वर्ष में जिले में चारों खंड विकास कार्यालय में 177 व तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत में 77 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जायेगा।












