M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सांसद,विधायक ने छात्राओं में मोबाइल फोन वितरित किये

सांसद,विधायक ने छात्राओं में मोबाइल फोन वितरित किये

हापुड़

सोमवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की
छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की विवेकानंद डिजिटल सशक्तिकरण योजना
के अंतर्गत अनुदानित,मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें
सांसद विधायक ने छात्राओं में मोबाइल फोन वितरित किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने
मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वर में मां शारदे का वंदन किया।
तत्पश्चात अतिथि सत्कार में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत,देश गान आदि
प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं विधायक विजय पाल
आढ़ती,जिला महामंत्री पुनीत गोयल,सांसद प्रतिनिधि राजीव अग्रवाल ने
छात्राओं को मोबाइल वितरण किया।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम की प्रशंसा
करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की
प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर के नेतृत्व में शासन द्वारा आदेशित
नियमानुसार मोबाइल वितरण कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। लैपटॉप एवं
स्मार्टफोन वितरण समिति की संयोजिका प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक ने
छात्राओं को नियमों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सरोजिनी
ने किया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार आर्य (प्रधान),अनिल कुमार गुप्ता (सचिव),आनंद
प्रकाश आर्य (महासचिव), रवीन्द्र अग्रवाल(संयुक्त सचिव),शशांक आर्य
(प्रबंधक, ए.के.पी.इंटर कॉलेज),बिजेंद्र कुमार गर्ग,(सदस्य),पदम चंद्र
गर्ग(सदस्य),प्रतिभा भूषण(सदस्या)बीना आर्य (सदस्या),सुरेश गुप्ता(मंत्री
श्री पंचायती गौशाला, हापुड़)अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

 



 



 













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page