घर के बाहर खेल रही मासूम बच्चीं के साथ रेप के दोषी किशोर को ढ़ाई साल की सजा
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_2024-04-16-09-34-35-51_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E21300290331555224053.jpg?resize=300%2C220&ssl=1)
हापुड़। एक 6 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड, हापुड़ ने 2 वर्ष 6 माह की अवधि से दण्डित कर राजकीय विशेष ग्रह, इटावा भेज दिया है।
थाना सिम्भावली के एक गांव में 7 मार्च 2016 को घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की अबोध बालिका को आरोपी बहलाकर खेत में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध के संबंध में थाना सिम्भावली पर मुकदमा पंजीकृत हुआ तथा आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आरोप पत्र किशोर न्याय बोर्ड, हापुड़ में प्रस्तुत
किया गया। किशोर न्याय बोर्ड, हापुड़ द्वारा सुनवाई के उपरान्त बयान गवाहन, चिकित्सीय रिपोर्ट एवं डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बाल अपचारी पर आरोप सिद्ध होने पर उसे 2 वर्ष 6 माह की अवधि से दण्डित कर राजकीय विशेष ग्रह, इटावा भेजा गया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_2024-03-31-15-18-32-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23338873120205785650.jpg?resize=300%2C229&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_2024-03-31-15-15-44-75_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E26454914335263529547.jpg?resize=300%2C179&ssl=1)