घर के बाहर खेल रही मासूम बच्चीं पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, गंभीर घायल, रैफर किया

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
धौलाना क्षेत्र में अपने घर के दरवाजे पर खेल रही तीन वर्षीय बच्चीं पर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सकों ने बच्चीं को हापुड़ जिला अस्पताल रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर खिचरा निवासी संतोष कुमार नौकरी करते हैं। सुबह उनकी तीन वर्षीय बच्चीं खेलते खेलते घर के दरवाजे पर आ गई, तभी गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची शिवानी पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से बच्चीं को कुत्तों से बचाकर धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित मनोहर सिंह ने जानकारी दी कि बच्ची के सिर पर गहरी चोट थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।











