M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ग्राम सादिकपुर में भाकियू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

ग्राम सादिकपुर में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा का ग्रामीणों द्वारा हुआ जोरदार स्वागत

हापुड़।

किसानों मजदूरों और युवाओं द्वारा एकलव्य को गांव सादिकपुर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार गांवों में बैठकें हो रही हैं। बड़ी संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन में आस्था जताते नजर आ रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग को लेकर पंजाब बॉर्डर पर चल रहे पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन और पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी से किसानों में काफी रोष है।
एकलव्य ने कहा कि किसानों और नौजवानों को हर जगह से घेरने की तैयारी चल रही है। सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य न बढ़ाने और सरकारी पेपर लगातार सभी प्रदेशों में लीक होने से किसानों और नौजवानों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता दिख रहा है।किसान बड़ी दुविधा में फंसा हुआ है चीनी मिलें उसे समय पर भुगतान नहीं करना चाहतीं, सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं करना चाहती, आवारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बिजली विभाग किसानों को उल्टे सीधे बकाए के नोटिस भेज रहा है। इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है आपको भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में संघर्ष करना होगा और अपनी लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। संगठन आपका है और सदैव आपके साथ है, इसलिए जब भी आप हमें बुलाएंगे हम सदैव आप तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल सिरोही, अनुज सिरोही, सुमित राजपूत, मुकेन्द्र सिरोही, दिनेश सिरोही, राहुल सिंह, रमेश फौजी, रविन्द्र सिरोही, लक्ष्य शर्मा, रिषभ सिरोही, ऋतिक चट्ठा, जनित सिरोही, सतीश वाल्मीकि, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page