ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 28 मई:वृषभ राशि से निकले बुध अब मिथुन राशि में पहुंचे, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में सूर्य, शुक्र और राहु हैं। मिथुन राशि में बुध और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में चंद्रमा हैं। मकर राशि में शनि जो कि वक्री गति से चल रहे हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-

मेष-जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-थोड़ा जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। तबीयत खराब हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य सही नहीं है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। खराब स्थिति से निकल चुके हैं। व्‍यापार आपका रुक-रुक कर चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-विरोधी थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम आपका चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से पहले से सही समय साबित होगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-मन भावुक बना रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। पढ़ने-लिखने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। भावुक बने रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के अवसर मिलेंगे। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। इससे बचें आप। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन वाणी का अधिक प्रयोग करने की वजह से कुछ ऐसे शब्‍द निकलेंगे जिससे कुटुम्‍बीजनों में हलचल मचेगी। तु-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-मन अकारण चिंतित रहेगा। काल्‍पनिक भय से परेशान रहेंगे। थोड़ा खर्च को लेकर अधिक सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से जैसे चल रहा है वैसा चलता रहेगा। कोई नुकसान की बात नहीं है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र आपके साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page