M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 17 जून: आज ग्रहों की स्थिति मध्यम, एक महीने थोड़ा बचकर चलें

ग्रहों की स्थिति-वक्री बुध और राहु वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में सूर्य और शुक्र हैं। कर्क राशि में नीच के मंगल हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु बैठे हैं। मकर राशि में शनि भी वक्री गति से चल रहे हैं। गुरु अतिगामी कहे जाएंगे कुंभ राशि में। ग्रहों की स्थिति को कुछ हद तक सूर्य मिथुन राशि में आकर संभाल रखे हैं लेकिन रक्‍त और बल के मालिक मंगल नीच के हैं। अभी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। अभी एक महीने तक बचकर रहना चाहिए।

राशिफल-
मेष-भावुकता में बहकर कोई निर्णय न लें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। कलह से बचें। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार ठीक चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।



मिथुन- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार और प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। रौब और रुआब बना रहेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य की अनदेखी न करें। सूर्यदेव को जल दें।



कर्क-काफी शार्प इन दिनों दिखेंगे आप। विवेक से काम लेंगे। प्रेम में कुछ नयापन या नई स्थिति होगी। व्‍यापार ठीक चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की भी अच्‍छी स्थिति है। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। अभी निवेश न करें। भगवान शिव की अराधना करें।



सिंह-उर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। ताम्र की बनी कोई वस्‍तु अपने पास रखें।



कन्‍या-मन परेशान रहेगा। थोड़ी उथल-पुथल वाली स्थिति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति आपकी ठीक चलेगी। तांबे की बनी कोई वस्‍तु दान करें।



तुला-रुका धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर चलते रहेंगे। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।



वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम, प्रेम सही चल रहा है। संतान की स्थिति अच्‍छी है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



धनु-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मकर-परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी बेहतर दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जीवन आनंदित रहेगा। नए व्‍यापार या नई नौकरी की स्थिति बन रही है। जिस काम में हैं उसमें बेहतर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब करेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी या अनबन हो सकती है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page