गांव लौट रहे किसानों को जंगल में दिखाई दिया तेंदुए, ग्रामीणों के शोर मचाने पर चढ़ा पेड़ पर , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के
खादर क्षेत्र के गांव में गुरुवार रात जंगल से लौट रहे किसानों को एक तेंदुआ दिखाई दिया,शोर मचाने पर वह पेड़ पर चढ़ गया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गढ़ के कुछ किसान खेत से काम करके वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें मानक चौक हिरनपुर जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर वह पेड़ पर चढ़ गया। उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर सवार किसानों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी हैं।

वन विभाग दरोगा अनुज जोशी ने बताया कि तेंदुए काे पकड़ने के लिए रात में कंबिग की जा रही है। शीघ्र ही तेंदुए काे पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version