News
कार ने बाईक में मारी टक्कर, तेजाब से भरी बोतलों की पेटी सड़क पर फैली, मची अफरातफरी

कार ने बाईक में मारी टक्कर, तेजाब से भरी बोतलों की पेटी सड़क पर फैली, मची अफरातफरी
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के अतरपुरा चौपलें पर शनिवार दोपहर एक कार ने बाईक में टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर रखी तेजाब की पेटी सड़क पर गिर गई। जिससे तेजाब सड़क पर फैल गया। तेजाब से लोगों में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के अतरपुरा चौपलें पर एक युवक बाईक पर कोठी गेट से तेजाब की बोतलें से भरी एक पेटी लेकर जा रहा था, तभी अतरपुरा चौपालें पर एक कार ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बोतलें फूट गई और सड़क पर तेजाब फैल गया। जिससे अफरातफरी मच गई।












