ATMS College of Education Menmoms
News

वर्षा से बढ़ाई ठंड,बचाव को अलाव का लिया सहारा -अधिकारी गरीब व निराश्रित लोगों में बांट रहे गर्म कंबल

वर्षा से बढ़ाई ठंड,बचाव को अलाव का लिया सहारा

-अधिकारी गरीब व निराश्रित लोगों में बांट रहे गर्म कंबल

-जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में बांटे जा रहे है,15 लाख से गर्म कंबल:एडीएम

,हापुड़ ।

 

शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक हो रही वर्षा सर्दी ने सर्दी बढ़ा दी है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। दिन में सूर्य देव के दर्शन नहीं देने से ठंड ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। गरीब व निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा तीन रैन बसेरे व आश्रय को संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में 15 लाख से गर्म कंबल बंटवाये जा रहे है।

वैसे जो सर्दी दिसंबर माह शुरू के बाद से पड़ी शुरू हो गयी थी। लेकिन दिसंबर माह के अंत में सर्दी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने सर्दी बढ़ गयी। जिससे बचने के लिए लोगों ने दिन में भी अलाव का सहारा लिया। और दुकानदार भी अपनी दुकानों में अलाव के पास बैठे दिखाई दिये। शाम होते ही दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर घरों को चले जाने से शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया।

नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक ईओ,डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पालिका द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जलवाये जा रहे है। नगर पालिका द्वारा पुराना बस स्टैंड में स्थायी,रेलवे स्टेशन व अतरपुरा चौपला पर अस्थायी रैन बसेरे के अलावा ईदगाह रोड पर आश्रय स्थल का भी संचालन किया जा रहा है। जहां रात्रि में गरीब व निराश्रित लोग रात गुजार रहे है।

          अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में गरीब व निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबलों का गर्म कंबलों का वितरण कराया जा रहा। शासन द्वारा जनपद को भेजी गयी 15 लाख की धनराशि गर्म कंबल क्रय गये है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में गरीब लोगों में कंबल वितरित किये जायेंगे। अधिकारियों द्वारा रात्रि में रैन बसेरे का निरीक्षण भी किया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page