M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

क्षेत्र में मिलीभगत से अवैध रूप से हो रही 31 हजार वर्गमीटर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर प्राधिकरण ने की ध्वस्त ,मचा हड़कंप

क्षेत्र में मिलीभगत से अवैध रूप से हो रही 31 हजार वर्गमीटर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर प्राधिकरण ने की ध्वस्त ,मचा हड़कंप

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने 30,900 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई बाबूगढ़ और आसपास के इलाकों में की गई। अधिकारियों ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ तहरीर भी दर्ज कराई है।

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी कि बागड़पुर रोड पर 10,000 वर्ग मीटर में एदल सिंह, सतवीर सिंह, उत्तम सिंह और शौरम सिंह की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। नया बाईपास बागड़पुर रोड पर 8,500 वर्ग मीटर में नृपेंद्र राणा और कासिम अली की प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।

महेंद्र फार्म हाउस के पास 3,300 वर्ग मीटर में गुड्डू प्रधान की प्लाटिंग, बाबूगढ़ छावनी में 2,100 वर्ग मीटर में मुदित की प्लाटिंग, और बाबूगढ़ थाने के पास 7,000 वर्ग मीटर में सुंदर मोदी और रवि मोदी की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन सुभाष चंद्र चौबे, अवर अभियंता वीरेश कुमार राना, अजय कुमार सिंघल, जीतेंद्र नाथ दुबे, राकेश सिंह तोमर और प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल रहा। सभी ने मिलकर ध्वस्तीकरण को अंजाम दिया।

प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवैध निर्माणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण तुरंत रोकें और प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास कार्य करें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो प्राधिकरण सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कठोर कानूनी कार्रवाई करेगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page