M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विकास ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ विशेष महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम

हापुड़ । विकास ग्लोबल स्कूल, हापुड़ में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना बाबूगढ़ प्रभारी (एस.एच.ओ.) मनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुँचे। टीम ने छात्राओं से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिला अधिकारों के विषय में जानकारी दी। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया और उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में वि‌द्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा सिंह तेवतिया एवं वि‌द्यालय प्रबंधक विकास कुमार तेवतिया भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहले केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वि‌द्यालय प्रबंधक श्री विकास कुमार तेवतिया ने भी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक (एस.आई.) श्री नीरज कपिल, महिला उप निरीक्षक सांत्वना गौतम, मनीषा श्रीमती ज्योति,, मुख्य आरक्षी अंकित, मुख्य आरक्षी नितिन तथा महिला आरक्षी दीक्षा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने “नारी शक्ति देश की शक्ति” और “बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ जैसे नारों से पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page