कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र के गांव बिरसिंगपुर निवासी कुख्यात बदमाश अशोक प्रधान पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी न देने पर उसको चार दिन में मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिम्भावली के गांव न्याजपुर खय्या निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसको गांव बिरसिंगपुर निवासी अशोक प्रधान द्वारा धमकी दी है, कि यदि उसने चार दिन में उसको 10 लाख रुपये की फिरौती नहीं दी तो उसको जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने उल्लेख किया है कि आरोपी एक कार लेकर चलता है, जिसके साथ चार से पांच लोय हथियार लेकर चलते है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र का रहने वाले हर्ष डबास ने गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने का ठेका लिया हुआ है. हर्ष ने पीर नगर के पास कैंप ऑफिस बनाया है। वर्ष 2024 12 नवंबर की दोपहर दो बजे रिंकू निवासी बिरसिंगपुर ने उसको फोन करके मांव के अशोक प्रधान से आकर बात कर लेने और न करने पर धमकाते हुए 1 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की थी। इस मामले में मेरठ की एसटीएफ की











