सड़कों पर थार में लटकर युवा का स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल, कटा 12 हजार रुपए का चालान

हापुड़।
जिलें की सड़कों पर थार में लटकर युवा का स्टंटबाजी करते वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार का 12 हजार रुपए का चालान काट दिया।
ट्रैफिक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि हापुड़ में एक थार कार की साइड पर लटकर युवक द्वारा स्टंटबाजी व हुड़दंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का 12 हजार रुपये का चालान किया गया है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।











