ATMS College of Education Menmoms
News

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाईकें व अन्य सामान बरामद

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाईकें व अन्य सामान बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एनसीआर क्षेत्र के आसपास के जनपदों से चोरी की गई 05 मोटर साइकिल व एक बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर सदस्यों मेरठ निवासी कुलदीप कुमार व जैद को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई पांच मोटर साइकिल व एक मोटरसाइकिल का कटा हुआ चैसिस बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर व बुलन्दशहर में चोरी के कारीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है एवं इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों/राज्यों से जानकारी की जा रही हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page