कांग्रेस नेता विजय गोयल बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय चेयरमेन, लोगों ने दी बंधाईया

कांग्रेस नेता विजय गोयल बने
अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय चेयरमेन, लोगों ने दी बंधाईया

हापुड़। अखिल भारतीय ईंट व टाइल्स निर्माता महासंघ का 56 वां अधिवेशन अयोध्या में हुआ। जिसमें नगर निवासी विजय कुमार गोयल को राष्ट्रीय चेयरमैन चुना गया। इनके अतिरिक्त अशोक तिवारी को राष्ट्रीय संरक्षक, ओमवीर भाटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुरारी लाल मन्नूको राष्ट्रीय महामंत्री, ब्रज मोहन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी का फूलमाला पहनाकर व्यापारियों ने स्वागत किया। जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मेरठ मंडल के ईंट- भट्ठा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय चेयरमैन विजय गोयल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखेगा।

Exit mobile version