M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस जनों ने गढ़मुक्तेश्वर में निकाली पद यात्रा, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने लिया पदयात्रा में हिस्सा.

हापुड़। रविवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांग्रेस जनों द्वारा राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में हापुड़ शहर से सैकड़ों की संख्या में बृजघाट पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने कांग्रेस जनों के साथ बृजघाट पर पहुंचकर मां गंगा जी की आरती पूरे विधि विधान से की और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए मां गंगा से कामना की और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सिद्दीकी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्याना चौपला से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा ठंडी सड़क, रविदास चौक, सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा से होते हुए,मीरा की रेती, अंबेडकर प्रतिमा, दोताई, पोपाईं होते हुए मेरठ की ओर रवाना हो गई। इस दौरान पदयात्रा में आने वाली विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। जगह जगह पदयात्रा का फूलों से स्वागत भी किया गया। पदयात्रा में जिला, शहर और ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज यात्रा का तीसरा दिन हैं। यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। ये यात्रा पूरे यूपी में निकाली जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के जन सरोकार से जुड़े मुद्दों और प्रेम व सद्भाव की बातों से प्रभावित हो रही हैं। सेवादल के राष्ट्रीय सचिव दिनेश कौशिक ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के नेतृत्व में निकाली जा रही राज्य स्तरीय यात्रा शहर शहर गांव गांव के लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। अभी आगे आने वाले दिनों में ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सिद्दीकी जी के नेतृत्व में ये यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग भी ला रही हैं।
इस दौरान यात्रा में प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार, वाई के शर्मा, राजकुमार, अतिकुर रहमान सैफी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सीमा शर्मा, गुंजन शर्मा, मंजू रानी, सौम्या, रईस अन्नू, सभासद भूरे भाई, असलम सैफी, शशि प्रजापति, अर्चना रानी, रूही प्रवीण, रीना प्रवीण, प्रवीण, सभासद हाजी नूर ईलाही, तनु शर्मा, सुबोध शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल गौतम, राहुल शर्मा, शमशाद अंसारी, राजीव चौधरी, शौकीन चौधरी, अनूप कुमार, महेश शर्मा, यशपाल ढिलौर, निसार खान, चांद, फरदीन, मुस्तकीम, मुजम्मिल, शादाब, सादक, सद्दाम, चरण सिंह, विनोद कर्दम, जस्सा सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें.!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page