कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम नेहरू की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हापुड़।
कांग्रेसियों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू की 135 की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात फलों का वितरण लोगों को प्रसादी के रूप में किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश को सोने की चिड़िया बनाने का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने कहा कि जब देश में सुई तक नहीं बनती थी, तब देश में विभिन्न बांध, इसरो, भेल, और हेल का निर्माण कर देश में विकास की क्रांति को पंख लगाए थे। देश में कच्ची सड़कों को पक्की सड़कों में परिवर्तित और शहर – शहर, गांव – गांव बिजली पहुंचाने का काम नेहरू जी ने किया था।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आज देश ही नहीं, पूरे विश्व भर में भी नेहरू जी के कामों की प्रशंसा की जाती हैं। उन्होंने नेहरू जी के जीवन को याद करते हुए ये भी कहा कि नेहरू जी बच्चों से अत्यंत प्रेम किया करते थे और बच्चे नेहरू जी के कुशल व्यक्तित्व एवं प्रतिभा से खुश होकर उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारा करते थे। इसीलिए आज के दिन को नेहरू जयंती के साथ साथ बाल दिवस”
के रूप में भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।
इस मौकें पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, विक्की शर्मा, यशपाल सिंह, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, तनवीर चौधरी, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
Related Articles
-
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ टी डी पी और डिप्थीरिया रोधी टीकाकरण कार्यक्रम
-
गन्ना समिति में हुए सात करोड़ के घोटाले में डीएम ने आदेश पर मंडी सचिव ,बैंक मैनेजर, लेखाकार सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज
-
बारिश के चलते छज्जा गिरने से दो युवक हुए घायल
-
भाजपा नेता ने हड़पी लग्जरी कार, नहीं दे रहे किस्त के 16 लाख रुपए
-
प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
-
उपभोक्ताओं से ठगी करने वालें दो बिजली कर्मी निलम्बित
-
शराब के ठेके की छत उखाड़कर शराब की बोतलें चोरी कर ले गए चोर
-
डीएम की कार्रवाई के बाद बीएसए ने बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले,पंकज चतुर्वेदी बने धौलाना बीईओ
-
खेत में रखे धान के पुआल में लगी भीषण आग, 2.50 लाख रुपए का हुआ नुकसान , फायरबिग्रेड ने आग पर पाया काबू
-
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर मुस्लिम समाज ने बाटी मिठाइयां -दानिश कुरैशी
-
संभावित हवाई हमलें या किसी भी तरह की आपदा से बचने के लिए जिलें में आज शाम 7 से 7.50 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट व एयर रेड मॉकड्रिल
-
चोरी का खुलासा: चार चोर गिरफ्तार,30 हजार रुपये , सोने के जेवरात
-
आतंकवादियों के अड्डे पर एयर स्ट्राइक किए जाने पर बांटी मिठाई , भारतीय वायु सेवा के जवानों को दी बधाई
-
कंरट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
-
सड़क पर गैस पाइप लाइन डालते समय मजदूर गहरे गड्ढे में गिरा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला
-
मुठभेड़: दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से चैन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल, सिपाही भी हुआ घायल
-
दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला से चैन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया घायल, सिपाही भी हुआ घायल
-
प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर मांगे 50 हजार रुपए